पटना के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

by Mahima Bhatnagar

पटना। देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां लोग बारिश के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ जगह तो बादल बरस भी गए हैं। अब बारिश होने की संभावना बिहार में दिखाई देने लगी है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये खबर राहत देने वाली है। आपको बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून को बिहार में दस्तक देने वाला।

इसे भी पढ़ें: तीन महीने बाद इस मामले पर खुली नीतीश सरकार की आंख, दिए जांच के आदेश

अरब सागर से लेकर पश्चिम बंगाल तक मानसून के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी बिहार और गंगा के तटीय क्षेत्र में 23 से 25 जून तक गरज के साथ बारिश होगी। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में मानसून एक सप्ताह से निष्क्रिय बना हुआ है।

गौरतलब है कि, गुरुवार को औरंगाबाद, नालंदा, पटना, और राजगीर लू की चपेट में रहे। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 और गया का 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, पटना का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें: योग दिवस पर दिखी बिहार की राजनीति में दरार, कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे नीतीश कुमार

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि, बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बारिश 23 से 25 जून की बीच कभी भी हो सकती है।