बिहार के एकदिवसीय दौरे पर आज राजगीर पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविंद

by TrendingNews Desk
राजगीर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बिहार के एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचेंगे। यहाँ वे नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति तीन दिवसीय धम्मा धर्मा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के दो सौ प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें-बिहार के ‘नायक’ जिनपर दुनिया को है गर्व…..

नालंदा विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सतपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना, थाईलैंड के संस्कृति मंत्री वीरा रोजपोजचनरत, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्वी) प्रीति शरण व नालंदा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो सुनैना सिंह आदि शामिल होंगे।

यह है कार्यक्रम-
राष्ट्रपति गुरुवार को दोपहर बाद 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचेंगे। राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित धर्मा-धम्मा काॅन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद वे शाम 4:15 बजे राजगीर से प्रस्थान कर जायेंगे। राजगीर में अति विशिष्ट लोगों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।