प्रियंका को अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के जैकेट से अभी भी है प्यार

by TrendingNews Desk

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वह एक ऐसी जैकेट पहनती हैं जो उनकी नहीं है, बल्कि उनके एक्‍स-बॉयफ्रेंड की है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉरा ब्राउन के अमेरिकन टीवी शो ‘डर्टी लॉन्‍ड्री’ में नजर आईं ।इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक ऐसी जैकेट पहनती हैं जो उनकी नहीं है बल्कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की है। उन्‍होंने बताया कि यह जैकेट उनका एक्‍स-बॉयफ्रेंड उनके घर पर छोड़ गया था। उन्हें यह इतनी पसंद आई की उन्‍होंने इसे अपने पास ही रख ली थी। यहां तक की ब्रेकअप के बाद प्रियंका से जब उनके एक्‍स ने इसे वापस  मांगा तो प्रियंका ने इसे देने से मना कर दिया।

बताते चलें कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टीवी शो करने में व्यस्त हैं। इस शो के लिए उन्हें वहाँ के दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।।