पूर्णिया: पैथोलोजी संचालक को मारी गोली

by TrendingNews Desk

पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पैथोलोजी संचालक को गाली मार दी | दो अपराधियों ने पैथोलोजी सेंटर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया| गोली पैथोलोजिस्ट के कंधे में लगी है और फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है| युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है| घटना सहायक खजांची थाना के लाईन बाजार की है| संचालक ने बताया कि दो युवक ब्लड जांच करवाने के नाम पर उनके पास आये| उसने उनका ब्लड सैंपल भी लिया जिसके बाद एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी| जिस समय यह घटना हुई उस समय पैथोलाजी सेंटर संचालक अपनी दो छोटी बेटियों के साथ पैथोलाजी पहुंचा था|
मामले में एसपी निशांत तिवारी ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है| पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा|