सोनाक्षी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे रामदेव

by TrendingNews Desk

योगगुरु स्वामी रामदेव जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने में जुटी है, जिसे हरेक साल लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ाया जाएगा। योग के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए बाबा टीवी के डांस शो में भी नजर आएंगे।

बाबा रामदेव पहले भी टीवी चैनलों के शो में जा चुके हैं। कुछ समय पहले तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहलवान से कुश्ती भी लड़ी थी। राष्ट्रीय कुश्ती के मंचों पर बाबा अपने जलवे दिखाते रहे हैं। बाबा रामदेव का मानना है कि यह सब वे योग को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।

विगत दिनों बाबा ने मुंबई जाकर टीवी के मशहूर ‘नच बलिये शो’ के लिए रिकॉर्डिंग कराई। इस शो में बाबा प्रख्यात अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के साथ निर्णायक की भूमिका में हैं। डांस करने आए कलाकारों के नृत्य की वे अलग-अलग समीक्षा भी करेंगे और उन्हें कुछ अलग गुर भी सिखाते नजर आएंगे।
बाबा रामदेव ने बताया कि इस शो के माध्यम से वे वास्तव में योग का ही प्रचार कर रहे हैं। कोशिश है कि प्रत्येक वर्ष आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने वाले साधकों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित किया जाए।