जन्मदिन विशेष: 65 के हुए चॉकलेटी हीरो ‘ऋषि कपूर’

by TrendingNews Desk
ऋषि कपूर

मुंबई: बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के बेटे हैं। राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर है। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं।  ऋषि कपूर के दो भी.भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई भी बॉलीवुड अभिनेता हैं।ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की थी।
नीतू कपूर

ऋषि कपूर ने शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से की है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए।  ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं।  रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।  रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के सक्शेसफुल हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया था।  इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था।  ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर शुरुआत1973 में फिल्म बॉबी से किया था।  इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। इन्होने  बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी।

ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ भी 12 फिल्मों में अभिनय किया है।  अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चले निर्देशित की।

रितीक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए।  ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया।