राजद का बिहार बंद आज,सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

by TrendingNews Desk
बिहार बंद

बालू-गिट्टी की किल्लत के मद्देनजर राजद के बिहार बंद का असर राज्यभर में दिख रहा है। राजद कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजद कार्यकर्ताओं ने ‘बालू-गिट्टी का हाहाकार है, नीतीश-मोदी की बहार है’ के नारे भी लगाये।बता दें कि राजद के बिहार बंद में शरद गुट के नेताओं का भी समर्थन है।

यह भी पढ़ें-बिहार: पुराने नियमों से होगी बालू की बंदोबस्ती
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते निर्माण क्षेत्र पर गंभीर संकट है। लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। लड़ाई को पहले आमलोगों तक और बाद में दिल्ली तक ले जाएंगे।

बिहार बंद

जरुरी सेवाएं बंद से रहेंगी मुक्त-
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी जरुरी सेवाएं मरीज, एंबुलेंस, ट्रेन एवं स्कूली बसों समेत सभी जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाए। प्रकाश पर्व को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पटना सिटी एवं पुराने बाइपास को अनिसाबाद से लेकर दीदारगंज तक बंद से मुक्त रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान राजद कार्यकर्ता बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखेंगे। उनके लिए जगह-जगह चाय-नाश्ते का भी इंतजाम रहेगा। यही नहीं, दूसरे राज्यों से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को राजद कार्यकर्ता गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगे।