बॉयफ्रेंड का किया कत्ल, फिर बनाई उसके टुकड़ो की बिरयानी

by Mahima Bhatnagar
biryani

नई दिल्ली। बदले की भावना इंसान से क्या-क्या करा देती है। इसका अंदाजा आप इस खबर को पढ़कर लगा सकते हैं। खबर जितनी हैरान करने वाली है उतनी ही खतरनाक भी है।

इसे भी पढ़ें: दीपवीर की हुई शादी, लेकिन वायरल हो रही है इस दुल्हन की फोटो

हम बात कर रहे हैं, दुबई से आई एक खबर की यहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने ही प्रेमी को पहले मारा फिर उसकी बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े किए उसके बाद उनकी बिरयानी बनाकर नौकरों को खिला दिया। जी हां यह घटना सच है। जिसको पढ़कर आपका भी प्यार से विश्वास उठ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सुशील मोदी और लालू यादव के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर

सात साल से थे रिलेशन में

दुबई पुलिस ने इस महिला को हालांकि गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का कहना है कि, उसके बॉयफ्रेंड ने शादी करने की बात कही थी। लेकिन वो शादी नहीं कर था। महिला को उसके किसी और से अफेयर होने का शक भी था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने फेंका मिर्ची पाउडर, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, उसने उसकी बॉडी के टुकडे कर जो बिरयानी बनाई थी, वो उसने पाकिस्तानी नौकरों को खिलाई थी। उन्हें भी इस बात की भनक नहीं पड़ी की वो किसी इंसान का मांस खा रहे हैं। घटना की सूचना तब मिली जब उसका भाई उसे ढूंढने के लिए उस लड़की के घर गया। उसे वो वहां भी नहीं मिला। जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब पता चला कि उसका कत्ल हो गया है।