असम

इतिहास

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग कि.मी है। भारत – भूटान तथा भारत – बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है।

इस राज्य की प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र है जो लगभग पूर्व पश्चिम में प्रवाहित होती हुई धुबरी के निकट बंगलादेश में प्रविष्ट हो जाती है। यहां से भारत का सर्वाधिक खनिज तेल प्राप्त होता है। यहां लगभग 1000 किलोमीटर लम्बी पेटी में खनिज तेल पाया जाता है। यह पेटी इस राज्य की उत्तरी-पूर्वी सीमा से आरम्भ होकर खासी तथा जयन्तिया पहाड़ियों से होती हुई कछार जिले तक फैली है। यहाँ के मुख्य तेल क्षेत्र तिनसुकिया, डिब्रुगड़ तथा शिवसागर जिलों में पाया जाते हैं। असम में शिल्प की एक समृद्ध परम्परा रही है, वर्तमान केन और बांस शिल्प, घंटी धातु और पीतल शिल्प रेशम और कपास बुनाई, खिलौने और मुखौटा बनाने, मिट्टी के बर्तनों और मिट्टी काम, काष्ठ शिल्प, गहने बनाने, संगीत बनाने के उपकरणों।

मुख्य पर्यटन स्थल

कांजीरंगा राष्ट्रीय पार्क, कामाख्या मंदिर, गुवाहटी, मजुली

असम की जनसंख्या 2012-3.09 करोड़

असम की भाषाअसमी, असमिया (आसामी)

Aasam Map