हिमाचल प्रदेश

इतिहास

हिमाचल प्रदेश उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील और 56019 किमी से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है। इसके उत्तर में जम्मू कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत” है। हिमाचल प्रदेश को “देव भूमि” भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है।

सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवां राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश प्रतिव्यक्ति आय के अनुसार भारत के राज्यों में पन्द्रहवें स्थान पर है। बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि।

मुख्य पर्यटन स्थल:

रोहताग ला, स्पीति वेली, सोलंग वैली, हिडीमंबा देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 2012 : 68.6 लाख

हिमाचल प्रदेश की भाषाटांकरी, हिन्दी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)