‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस किरदार में नज़र आएंगे प्रियंका और फरहान अख्तर

by Upasana Verma
The sky is pink

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तथा अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर 10 सितम्बर को रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ की जानकारी अभिनेता फरहान अख्तर तथा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। फिल्म का पोस्टर 9 सितम्बर को आउट हुआ था जिसमे फरहान और प्रियंका की छोटी सी खूबसूरत और आशा भरी दुनिया को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर नीरेन चौधरी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी, अभिनेत्री ज़ायरा वसीम आयशा चौधरी तथा अभिनेता रोहित सराफ ईशान चौधरी का किरदार निभाएंगे। ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ज़ायरा वसीम तथा रोहित सराफ के माता पिता के किरदार में नज़र आएंगे।

इसे भी पढ़ें: ग्रेजिया मैगज़ीन की कवरगर्ल बनी अनन्या पांडेय, शेयर की स्टनिंग तस्वीरें

‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिनकी मृत्यु 18 वर्ष की आयु में पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी के कारण 2015 में हुई थी। आयशा चौधरी ‘माई लिटिल एपिफनिएस’ की लेखिका हैं।

इसे भी पढ़ें: गणपति बप्पा मोरया : बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया बप्पा का घर में स्वागत

फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के 3 मिनट और 10 सेकंड के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (अदिति) तथा फरहान अख्तर (निरेन) की लव स्टोरी से होती है जिसमे छोटी-छोटी ख़ुशियां शामिल हैं । इन्ही ख़ुशियों और दो बच्चों ईशान (रोहित) तथा आयशा (ज़ायरा) के साथ हसते खेलते परिवार को दिखाया है। इस फिल्म की ट्रैजिक कड़ी की शुरुआत आयशा (ज़ायरा) की बिमारी, पल्मोनरी फाइब्रोसिस के साथ होती है जो की काफी उतार-चढ़ाव ख़ुशी और गम से परिपूर्ण है। इस फिल्म में उतार चढ़ाव के साथ फरहान अख्तर तथा प्रियंका चोपड़ा को ढलते उम्र के पड़ाव को भी दिखाया है। इस फिल्म में पांडा (फरहान) और मूस (प्रियंका) की कहानी को आयशा (ज़ायरा) ने  नरेट किया है।

इसे भी पढ़ें: आज घर-घर विराजे गणपति बप्पा, लोगों ने किया जोरो-शोरो से स्वागत

‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म रोनी स्क्रूवाला तथा सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोडयूस और शोनाली बोस द्वारा निर्देशित की गयी है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होगी तथा इस फिल्म का प्रीमियर 13 सितम्बर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फ़ेस्टिवल में होगा।