विवाहिता की गला रेतकर हत्या

by TrendingNews Desk
हत्या

नालंदा जिले में एक नवविवाहति की गला रेतकर हत्या की खबर से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई| अपराधियों ने बड़ी निर्ममता से महिला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और सर को गायब कर दिया| महिला की हत्या गांव से दूर ले जाकर एक गड्ढे में की गई है| लाश को देखकर ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी फिलहाल पुलिस महिला का सिर ढूंढने में लगी है| बरामद शरीर का पोस्टमॉर्टम करने के लिए अस्पताल लाया गया है| विवाहिता के शरीर पर मिले जेवरों को देखकर यह लगता है कि उसकी हाल में ही शादी हुई थी|
सुबह रहुई-निजाय रोड पर कुछ ग्रामीण सैर करने निकले थे कि उसी दौरान कुछ लोगों की नजर सर कटी लाश पर पड़ी| देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई| सिर को धारदार हथियार से बुरी तरह रेतकर अलग किया गया था| जहां ये घटना हुई वहां मिट्टी पर खून के निशान भी पाए गए हैं| मौके पर पुलिस को एक अखबार भी मिला है जो पटना संस्करण का है| फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है|