अपने ही मजाक पर फंसे विवेक, ओबेरॉय हो सकते हैं गिरफ्तार!

by Mahima Bhatnagar
Vivek anand oberoi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी हैं, अब बारी है एग्जिट पोल की। जिसकी शुरूआत भी 19 मई की शाम से हो गई है। हर कोई इसके नतीजे को लेकर चर्चा कर रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो किसी और ही एग्जिट पोल की बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, विवेक ओबेरॉय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक मीम की। ये मीम काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और एश्वर्या दिखाई दे रही हैं। इस मीम का सेंटर प्वाइंट हैं एश्वर्या… जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर हंसी मजाक की जगह बवाल शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 21 मई 1991 एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया

मीम को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू

इस मीम पर कुछ लोग मजाक कर रहे हैं… वहीं कई लोग ऐसे हैं जो इसको लेकर काफी गुस्सा हैं। उन्होंने विवेक ओबेरॉय को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कोई एक पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति ऐसी भाषा का कैसे प्रयोग कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है? एनसीपी ने कहा, “उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

Vivek mems

लोग विवेक के ट्वीट पर इस बात के लिए भी नाराज हो रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या राय की अब शादी हो चुकी है और वह एक प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य हैं। लोग बिना मतलब उनके अतीत को उछाले जाने से गुस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

क्या है मामला?

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर चुके एक्टर विवेक ओबेरॉय ने आज अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं। सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल” जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा था।