उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, अलर्ट जारी

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर ने दिल्ली सरकार और लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर 205.76 मीटर तक पहुंच गया था। जिसके कारण पुराने लोहे के पुल को बंद करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, हरतरफ बम-बम भोले के जयकारे

मंगलवार शाम तक पहुंचेगा पानी दिल्ली

मिली जानकारी के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार की सुबह भारी मात्रा में यमुना में पानी छोड़ा गया है, जो आज शाम दिल्ली पहुंच जाएगा। इसलिए यमुना अभी और उफनेगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: यमुना में बढ़ा पानी का जलस्तर, बंद हुआ पुराना लोहे का पुल

पुराने पुल पर बंद हुआ परिचालन

मौजूदा हालात को देखते हुए रेलव ने एक बार परिचान बंद करने के बाद भले ही परिचालन दोबारा शुरू कर दिया है, लेकिन अगर यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो परिचालन जारी रखना आसान नहीं होगा। इसलिए दिल्ली सरकार के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूप से रेलवे को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।