येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के घर से क्या-क्या किया गया जब्त, पढ़ें यहां

by Mahima Bhatnagar
rana Kapoor

नई दिल्ली। येस बैंक के घोटाले ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। जिन लोगों के पैसे उस बैंक में हैं वो इस बात को लेकर चिंता में है कि, क्या होगा अब कैसे निकालेंगे पैसे। लेकिन इसी के बीच एक नाम काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वो नाम है प्रियंका गांधी वाड्रा का।

इसे भी पढ़ें-आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण बर्बाद हो गया यस बैंक

प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम आया सामने

प्रियंका गांधी वाड्रा जिनका नाम येस बैंक के मामले में सामने आ रहा है। ये नाम एक पेंटिंग को लेकर सामने आया है। जो कुछ समय पर येस बैंक के संस्थापक ने प्रियंका गांधी से दो करोड़ में खरीदी थी। इसलिए सवाल ये उठता है कि दो करोड़ की पेंटिंग खरीदी गई और दूसरी ओर बैंक को नुकसान पर नुकसान होता गया।

जांच के दौरान मिले ये सामान

Rana kapoor

प्रवर्तन निदेशालय की यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ जांच में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश, 44 महंगी पेटिंग और एक दर्जन से कथित मुखौटा कंपनियां केंद्र में हैं। राणा कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: CAA Protest: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में किस तरह भड़की हिंसा की आग, जानिए अब कैसे हैं वहां के हालात

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जो बताते हैं कि कपूर परिवार के लंदन में कुछ संपत्ति हैं। अब उस संपत्ति की खरीद के लिये इस्तेमाल हुए कोष के स्रोत की जांच की जा रही है।

ED एक कंपनी द्वारा कथित रूप से प्राप्त 600 करोड़ रुपये के कोष के मामले में कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों के खिलाफ जांच कर रहा है। जिस कंपनी को यह रकम मिली, उसका नियंत्रण कथित रूप से उनके द्वारा नियंत्रित थी। कंपनी को यह राशि दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) से जुड़ी इकाई से मिली थी।

इसे भी पढ़ें- क्या है एनपीआर कैसे बनेगा…जानें इसके बारे में सारी जानकारी

राणा कपूर से जुड़ी कंपनी डीओआईटी अरबन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लि. कथित रूप से यह कोष प्राप्त किया। यह कोष उस समय प्राप्त किया गया जब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज DHFL को दिया गया था। डीएचएफएल के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमिततताओं को लेकर जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार बैंक ने फंसे कर्ज (NPA) की वसूली को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। एजेंसी को संदेह है कि 600 करोड़ रुपये का कोष कथित रिश्वत का हिस्सा हो सकता है। यह राशि एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिये उस कंपनी को मिली जिसका नियंत्रण कपूर परिवार के पास था।

इसके अलावा परिवार के पास 44 महंगी पेंटिंग भी मिले. इनमें से कुछ पेंटिंग कथित तौर पर राजनेताओं से खरीदा गया। मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत यस बैंक के पूर्व प्रमुख 62 साल के कपूर को बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था। उसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।