अमरिंदर, केसीआर समेत ये हैं विपक्ष के वो नेता जिन्होंने EVM पर नहीं उठाए सवाल

by Madhvi Bansal
amrinder

लोकसभा 2019 के आखिरी चरण के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जैसे ही सब न्यूज़ चैनल वालो ने दिखाए वैसे सबको पता है ये केवल अनुमान थे और असली नतीजे 23 मई को आने है | एग्जिट पोल के नतीजों पर ही EVM में गड़बड़ी होने के सवाल शुरू हो गए थे| विपक्ष कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी, टीएमसी और बीएसपी, सपा, सीपीएम समेत 22 दलों ने EVM पर सवाल उठाए लेकिन विपक्ष के कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने EVM पर कभी ऐतराज नहीं उठाया है, इनमें कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल हैं |

इसे भी पढ़ें: 21 मई 1991 एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया

पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

कांग्रेस पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह को EVM पर पूरा विश्वास है अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव 2017 और अब लोकसभा चुनाव 2019  में ईवीएम के पक्ष में है| उन्होंने कहा की अगर ईवीएम से चीचड़ और गड़बड़ी करना संभव होता तो वो आज पंजाब के सीएम नहीं होते,पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद उन्होंने ऐसा कहा था |

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

के चंद्रशेखर राव (तेलंगाना मुख्यमंत्री)

के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी ने भी कभी ईवीएम में गड़बड़ी को नहीं माना है. विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में जब टीआरएस चुनाव जीती थी तब कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही थी तब कविता टीआरएस नेता ने कहा था कि हारने वाली पार्टी हमेशा ईवीएम में गड़बड़ी की ही बात करती है |

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

जगन मोहन रेड्डी

 चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री) भले ही  EVM के खिलाफ हो लेकिन उन्हीं के राज्य के वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने आज भी ईवीएम पर अपना भरोसा रख रखा है. उन्होंने कहा की उन्हें मतदान के दौरान EVM ठीक तरीके से काम नहीं करने से वो नाराज है लेकिन उसमे गड़बड़ी होने की बात से वो कभी सहमत नहीं है |

नवीन पटनायक (ओडिशा मुख्यमंत्री)

पटनायक भी ऐसे ही नेताओ की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने कभी EVM पर गड़बड़ी की बात मानी हो ,उनके हिसाब से भी इसमें छेड़छाड़ किआ जाना नामुमकिन ही है | EVM का विरोध करने वाले अधिकतर  वो नेता हैं जिन्हें एग्जिट पोल में पार्टी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है.