ये हैं वो डीवास जिन्होंने बाहर देशों से आकर मचाया बॉलीवुड में धमाल

by Shatakshi Gupta

हिंदी फिल्म जगत या बॉलीवुड देश और दुनिया भर की प्रतिभाओं का एक अच्छा मिश्रण है। कई प्रतिभाएं अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू के लिए भारत आई हैं और प्रशंसकों को अपनी शानदार स्क्रीन परफॉर्मेंस से प्रभावित किया है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ अंतरराष्ट्रीय सुंदरियों पर जिन्होंने अपने ग्लैमर से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 जैकलीन फर्नांडीज

अगर अंतरराष्ट्रीय डीवास की बात करें, तो इसमें पहला नाम आता है जैकलीन का। 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स का ताज जितने के बाद, जैकलीन ने मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत में जगह बनाई, और बाद में सुजॉय घोष की ‘अलादीन’ में काम किया। जैकलीन ने ‘किक’, ‘हाउसफुल 2’, ‘ब्रदर्स’ जैसी कुछ बैक-टू-बैक हिट फिल्मों करके आज अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सनी लियोन

कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता रखने वाली सनी लियोन ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर छोड़ दिया। वह पहली बार पूजा भट्ट की ‘जिस्म 2’ में दिखाई दीं और तब से कई फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रही हैं। सनी के कुछ आइटम सोंग्स इतने प्रसिद्ध हुए थे कि वो पार्टी एंथम बन गए थे।

 नोरा फतेही

इसे भी पढ़ें: नोरा ने अपने ग्लैमर अंदाज से बढ़ाई सोशल मीडिया पर गर्मी

इंडस्ट्री में लंबे संघर्ष के बाद, नोरा जो अपने बॉलीवुड सपनों को पूरा करने के लिए भारत आई थी वो उन्होंने किया। वह अपने प्रशंसनीय नृत्य कौशल से सभी को चकित करने में सफल रही। कनाडाई अभिनेत्री अब बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय सेलेब्स में से एक हैं। नोरा ने ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

कल्कि कोचलिन

इसे भी पढ़ें: 2021 की शुरआत में किया इन सेलेब्स ने नए बोर्न बेबी का स्वागत

फ्रांसीसी अभिनेत्री कल्कि, जिनका पालन-पोषण भारत में हुआ था, फिल्मों में कुछ अपरंपरागत भूमिकाएँ निभाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह कई क्रिटिक्स द्वारा सराही हुई फिल्मों जैसे ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’, ‘देव डी’, ‘शंघाई’ में नआज आई हैं।

 एलनाज़ नोरोज़ी

इसे भी पढ़ें: नेशनल क्रश बनने के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं रश्मिका मंदाना

जर्मन मॉडल एल्नाज़ ने इंडस्ट्री में अपना डेब्यू ‘सेक्रेड गेम्स’ के साथ के साथ करके दर्शकों पे अच्छा प्रभाव डाला। वह हाल ही में रिलीज़ हुई पारिवारिक मनोरंजन ‘हैलो चार्ली’ का भी हिस्सा रही हैं और आने वाले समय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘संगीन’ में दिखाई देंगी।