वेलेंटाइन वीक: बॉलीवुड के वो गाने जो दोबारा करा देगें आपको प्यार

by Mahima Bhatnagar
Bollywood songs
नई दिल्ली। प्यार हुआ इकरार हुआ प्यार से फिर क्यों डरता है दिल। क्यों डरता है दिल अरे, नहीं डरना चाहिए। क्योंकि प्यार के दिन जो शुरू हो गए हैं। प्यार करने का ना ही होगी समय होता है और ना ही कोई दिन। लेकिन आजकल लोग प्यार को दर्शाने के लिए वेलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं। मगर... मगर आज हम आपको इसमें ये बिल्कुल नहीं बताएंगे की इस वीक को कैसे सेलिब्रेट करें बल्कि ये बताएंगे की कौनसे वो बॉलीवुड सॉन्ग हैं जिसे सुनकर प्यार करने का मन आपको दोबारा कर जाएगा। तो चलिए जानते हैं उन गानों के बारे में जिनको सुनना आज भी लोग पसंद करते हैं।
जब प्यार किया तो डरना क्या 
 
जब प्यार किया तो डरना क्या मुग-ले-आज़म मूवी का गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। क्योंकि गाना है ही बहुत खूबसूरत।
Source: AR Writes

गाने को देखकर हर कोई इसे देखे बिना नहीं रह पाता। गाने की बात करें तो गाने में बताया गया है कि, अगर आपने प्यार किया है तो फिर डरना क्या है। खुलकर प्यार का इजहार करना चाहिए, ताकि प्यार की हवा बहती रहे।

इसे भी पढ़ें: पॉप स्टार रिहना ने किसानों का किया समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

गुलाबी आंखें

गुलाबी आंखें द- ट्रेन मूवी का ये गाना जिसको सुनकर मन खुश हो जाता है। आखिर कोई आपकी तारीफ करें तो आपको अच्छा नहीं लगेगा क्या। लगना चाहिए तारीफ जो मिल रही है।

Source: Gaane Sune Ansune

शराबी ये दिल हो गया… इसका मतलब ये है कि, आपकी आंखें इतनी खूबसूरत है कि, इसे देखकर इसमें खोने का मन करता है। आखिर प्यार का नशा होता ही इतना खतरनाकर है।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन की आर्थिक नीतियां भारत-अमेरिका के कारोबारी रिश्तों को कर सकती है मजबूत!

जब कोई बात बिगड़ जाए

जब कोई बात बिगड़ जाए फिल्म जुर्म का ये गाना आज भी हर किसी की जुबां पर होता है। तुम देना साथ मेरा ओ हम नवा… क्योंकि जीवनसाथी का साथ ऐसा होता है जिसके बिना हम कुछ नहीं है। आखिर प्यार दोनों तरफ जो होता है।

Source: Venus

इसलिए ही कहते हैं कि, बिना प्यार और साथ के कुछ नहीं होता। हर किसी को किसी ना किसी का साथ चाहिए ही होता है। इसलिए खुलकर करें प्यार और करें इजहार।

इसे भी पढ़ें: कुर्सी संभालते ही एक्शन में जो बाइडेन, पलटे ट्रंप के ये फैसले

पहला नशा पहला खुमार

पहला नशा पहला खुमार फिल्म जो जीता वही सिकंदर का ये गाना आज के प्यार में दिवाने लोगों पर काफी फिट बैठता है। प्यार आजकल होता ही ऐसा है। स्कूल में प्यार उसके बाद इजहार। गाना काफी सूट करता है।

Source: Athioush Ranjan

नया प्यार और उसका इंतजार लोगों को काफी तड़पाता है। इसलिए आजकल इंतजार कोई नहीं करता सीधा अपनी फिलिंग्स शेयर करता है। जो करना गलत भी नहीं है। प्यार के इन दिनों में ये सब काफी यादगार पल होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति जो बाइडन को दी बधाई

प्यार हुआ इकरार हुआ

प्यार हुआ इकरार हुआ फिल्म श्री 420 का ये गाना बजे और बरसात की याद ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आखिरकार प्यार में बारिश तो एक और तड़का लगा देती है।

Source: Eagle Retro – Old Movies – Classical Movies

बारिश में रोमांस और प्यार का एक अलग ही मजा है। मौसम सुहाना हो और आपका पार्टनर साथ हो तो मजा और बढ़ जाता है।

प्यार के कुछ और ऐसे ही एपीक गाने हैं जिनको सुनकर आपका मन प्यार करने को करता है। क्योंकि प्यार की हवा इंसान को पागल जो कर देती है। उम्मीद करते हैं आपको भी हो प्यार का अहसास जिससे हो उसके सामने आप भी करें इकरार।