दिल्ली की सबसे फेमस डिश, क्या आपने लिया है इनका लुफ्त

by Mahima Bhatnagar
Delhi food

नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक की तंग गलियों से लेकर साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों तक, हर कोने में मिलता हैं यहां जायके का भंडार। दिल्ली सात बार बसी और सात बार उजड़ी और इसके खानों में इसकी झलक मिलती हैं। यहां पहले राजाओं का शासन था फिर मुगलों का शासन आया। यहां पंजाब से, उत्तर प्रदेश से, बिहार से और बंगाल से आकर लोग बसे। इसलिए यहां के खाने में अलग-अलग स्वाद का तड़का हैं। दिल्ली की अपनी कोई खास डिश नहीं हैं, लेकिन दिल्ली दिल वालों के साथ-साथ खाने वालों का भी शहर हैं। यहां हर शहर से आये लोगों को उनका जायका मिल जाता है। सभी राज्यों और शहरों के लोगों से बनी दिल्ली में कुछ रेसिपीज ने अपने लिए एक अलग जगह बना ली हैं। आइएं जानें, कौन सी है वह रेसिपीज और क्यों दिल्ली इनके बिना अधूरी है।

इसे भी पढ़ें-लखनऊ के नवाबी जायके जो हैं पूरे वर्ल्ड में फेमस, जानें वहां के लजीज फूड कॉर्नर

कबाब

दिल्ली में एक समय में मुगलों का शासन होने के कारण यहां के खाने में मुगलियां स्वाद भी मिलता है। पुरानी दिल्ली अपने नॉन वेज के लिए फेमस हैं और नॉन वेज खाने वालों के लिए कबाब से बेहतर कुछ नहीं हैं। गोश्त को सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाने वाला यह डिश लगभग दिल्ली के जगह पर मिलता है पर कुछ खास जगहों पर इसे एक बार जरूर ट्राई करें। जैसे- निज़ामुद्दीन में ग़ालिब कबाब कॉर्नर, लाल कुआँ में उस्ताद मोइनुद्दीन कबाब और पुरानी दिल्ली में करीम में आप जा सकती हैं।

परांठे

पंजाब से सटे होने के कारण दिल्ली में नाश्ते में परांठे खाने का चलन खूब है। आलू, फूलगोभी, मूली, अंडे, कीमा हर तरह का पराठा यहां मिलता है और एक टेस्टी स्ट्रीट फूड भी है। चांदनी चौक में परांठे वाली गली, दक्षिणी दिल्ली में स्थित मूलचंद के पराठे जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें-कम बजट में घूमना चाहते हैं विदेश तो ये डेस्टिनेशन रहेंगे आपके लिए एकदम परफेक्ट

चाट

दिल्ली का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है चाट। दिल्ली की सड़कें इसके बिना अधूरी हैं। चांदनी चौक निस्संदेह दिल्ली का स्ट्रीट फूड हब है और इसलिए जाहिर सी बात है की सबसे अच्छी चाट भी वहीं मिलती हैं। चांदनी चौक में दौलत की चाट को ट्राई कर सकती हैं।

शौरमा

शौरमा दिल्ली की एक खास डिश है जो रोटी और चिकन से बनती हैं। इसका स्वाद ना भूलने लायक होता है। शौरमा खाना हो तो आप अल बेक जा सकती हैं, यह त्रिमूर्ति बिल्डिंग, 21-23, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, ब्लॉक ए, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हैं।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

छोले भटूरे

छोले भटूरे भी दिल्ली में खूब चाव से खाए जाते हैं। छोले भटूरे के बिना दिल्ली का स्ट्रीट फूड अधूरा हैं। इसे आप कमला नगर के चचे दी हट्टी में एक बार जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम