बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम

by Mahima Bhatnagar
bollywood

नई दिल्ली। बम बम भोले, ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव… आज हर जगह बाबा बर्फानी के नाम के जयकारे लग रहे हैं। क्योंकि आज महाशिवरात्रि जो है। महाशिवरात्रि इस दिन माता गोरी ने भगवान शिव की सच्चे दिल से अराध्ना कर उन्हें अपना बनाया था। इस दिन माता गोरी और भगवान शिव की शादी हुई थी। इसलिए इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन आज हम आपको इस दिन से जुड़ी कोई कहानी नहीं बताएंगे। बल्कि ये बताएंगे की बॉलीवुड के वो कौनसे सॉन्ग हैं जो महाशिवरात्रि की रौनक को और ज्याद बड़ा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडिक्स का गोवा में निधन

आइए जानते हैं कौनसे हैं वो सॉन्ग जिनको सुनकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा

बोलो हर हर हर

अजय देवगन की फिल्म शिवाए भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन ना कर पाई हो लेकिन भगवान शिव पर आधारित ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है। इसे मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने मिलकर गाया है। वहीं इस सॉन्ग का म्यूजिक मिथुन ने दिया है।

नमो नमो (केदारनाथ)

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ ना केवल सुपरहिट साबित हुई थी बल्कि इस फिल्म के म्यूजिक की भी काफी तारीफ हुई थी। फैंस के बीच ‘नमो नमो’ सॉन्ग ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं, गाने को आवाज़ अमित त्रिवेदी ने दी है। इस सॉन्ग को भी महाशिवरात्रि में बहुत सुना जाता है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों का अधूरा प्यार, जिसे रियल लाइफ में नहीं मिला कोई भी मुकाम

बम लहरी

कैलाश खेर ने शंकर भगवान को समर्पित इस गाने को गाया है। उत्तर भारत के कांवड़ियों के बीच भी ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है। ये गाना फिल्म शोर इन दि सिटी का है। इस गाने को महाशिवरात्रि के दिन भी खूब बजाया जाता है।

जय जय शिव शंकर

राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी क्लासिक सॉन्ग्स में शुमार किया जाता है। भगवान शिव से जुड़े किसी भी त्योहार पर इस सॉन्ग को जरुर बजाया जाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने मिलकर गाया है।

इसे भी पढ़ें: शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ गे-रोमांस भी आएगा नजर

इस गाने को आंनद बख्शी ने लिखा है वहीं आर.डी. बर्मन ने संगीत दिया है। दशकों बाद भी ये गाना भक्तों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

ये वो सॉन्ग हैं जो महाशिवरात्रि के दिन धमाल मचा देते हैं। हर कोई इस दिन इन सॉन्ग को गुनगुनाता नजर आता है। महादेव का दिन हो और उनका नाम ना लिया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कहते हैं उनका नाम जपने से हर मुश्किल आसान हो जाती है हर मंजिल आसानी से मिल जाती है। इसी मंजिल को पाने के लिए हर कोई इतनी मेहनत करता है। मेहनत भगवान को अपना बनाने की।