मेडिटेशन टिप्स: ऐसे बढ़ा सकते हैं आप अपने दिमाग की एकाग्रता

by Shatakshi Gupta

दुनिया इस समय एक अदृश्य दुश्मन से लड़ रही है जिसने न केव लाखों लोगकी जान ली है बल्कि लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी गहराई से प्रभावित किया है। ऐसे में शरीर और दिमाग को शांत करना और तनाव को दूर रखने की कोशिश करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसा करने का एक तरीका,ध्यान लगाना या मेडिटेशन करना है।

क्या हैं मेडिटेशन के फायदे?

खुद से जुड़ने की शक्ति हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिकस्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करती है। इसे प्राप्त करने के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक मेडिटेशन के माध्यम से है, जो हमारी भावनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने, उससे आगे जाने और खुद को और अधिक समझने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: 6 ब्रेन एक्सरसाइज जो दिमाग को बनाती हैं हेल्थी और एक्टिव

 हालाँकि, जब कोई पहली बार मेडिटेशन करने के लिए बैठता है, तो ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि मन भटकता है और कुछ अनियंत्रित विचार मन में आते हैं।यही विचार हमें किसी एक चीज पे ध्यान केंद्रित नहीं करने देते हैं।आइए जानते हैं वो तरीके जिससे इन विचारों का हम सामना कर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

विचारों से भागे नहीं

ध्यान करते समय या ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करते समय हमारे मन में ना चाहते हुए भी कुछ विचारों का आना स्वाभाविक है। हालाँकि, एक सामान्य गलती जो शुरुआती दौर में हम करते हैं, वह है इन विचारों से मन हटाने की कोशिश करना और यह मान लेना कि हम शांति से ध्यान करने में विफल हैं।

ऐसे विचारों को नज़र अंदाज़ करने के बजाय, उन्हें स्वीकार करना चाहिए और ध्यान केंद्रित करने के लिए वापस जाना चाहिए। इस स्वीकृति को प्राप्त करने के लिए, छोटे लक्ष्य निर्धारित करके शुरू करें – तीन या पांच मिनट के लिए ध्यान केंद्रित करें और धीरे-धीरे, अभ्यास के साथ, ध्यान का समय बढ़ाएं। स्वीकृति धीरे-धीरे एकाग्रता के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: सेल्फ आइसोलेशन में इस तरह बढ़ाएं अपनी क्रिएटिव स्किल्स

 बहुत से लोग एकाग्रता बनाने के लिए एक निश्चित गाइड का पालन करते हैं। मन को एक सुखद स्मृति में व्यस्त रखते हुए स्वयं को खोजना सहायक होता है।

दिमाग में विभिन्न आकृतियां बनाएं

समग्र विकास के अलावा, मेडिटेशन आत्म-जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है। यदि कोई मेडिटेशन के दौरान ध्यान केंद्रित करने से विचलित हो जाता है, तो उस समय एक ऐसी आकृति चुननी चाहिए जो आपको पसंद हो।

अब कल्पना कर के इसे एक पसंदीदा रंग से भरें और आकृति के केंद्र से माथे के केंद्र को छूने वाली किरण की कल्पना करें। यह अभ्यास सभी विचारों को समेटने और दूसरों को मुक्त करने में मदद करता है और आपके दिमाग में रुकावटों को खोलते हुए ध्यान वापस लाता है।