‘बिंदिया चमकेगी’ से लेकर ‘जिंदगी के सफर तक’ काका के सदाबहार गाने

by Mahima Bhatnagar
Rajesh khanna

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज नेता राजेश खन्ना जिन्हें उनके चाहने वाले काका के नाम से पुकारते थे, 29 दिसंबर को उनका जन्मदिन होता है। राजशे खन्ना जिनका हर कोई दिवाना था, जब भी वो घर से बाहर निकलते तो उनके फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती। इन फैंस में सबसे ज्यादा थी लड़कियां जो उनकी दिवानी थी।

इसे भी पढ़ें: कौनसे हैं वो बॉलीवुड गाने जो आपके जीवन में रखते हैं खास एहमियत?

राजशे खन्ना ने दी कई शानदार फिल्में

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में काफी अच्छा काम किया। उन्होंने कई तरह की अच्छी-अच्छी फिल्मों से लोगों का दिल जीता। जिसके चलते आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं, करें भी क्यों नहीं वो जितने अच्छे एक्टर थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी मशहूर फिल्मों के कुछ मशहूर गानों के बारे में।

इसे भी पढ़ें: 2020 खत्म होने से पहले देख लें ये 5 चर्चित इंटरनेशनल वेब सीरीज

राजेश खन्ना की फिल्म के मशहूर गाने

गोरे रंग पर ना इतना गुमां न कर

Source: Shemaroo Filmi Gaane

गोरे रंग पर ना इतना गुमां न कर (फिल्म-रोटी-1974) इस गाने पर राजेश खन्ना मुमताज के छेड़-छाड़ करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगे टॉम क्रूज?

जिंदगी के सफर में

Source: Gaane Sune Ansune

जिंदगी के सफर में (फिल्म- आपकी कसम -1974) ये उनका एक इमोशनल गाना है, जिसमें वो काफी उदास दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर कई लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्‍लैक ऐंड वाइट दौर की क्‍लासिक फिल्‍में, जिन्हें एक बार तो देखनी ही चाहिए

ये जो मोहब्बत है

Source: Rajshri

ये जो मोहब्बत है (फिल्म- कटी पतंग-1971) इस गाने में वो अपनी महबूबा को याद करते हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं, आशा पारेख जिन्होंने इस मूवी में इनके साथ काम किया। नशे में धूत राजेश खन्ना अपना दर्द बंया करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कनिका कपूर से अमिताभ तक, कोरोना का शिकार हुए ये सितारे

चला जाता हूं

Source: suhanee3

चला जाता हूं (फिल्म- मेरे जीवन साथी- 1972) इसमे वो मदमस्त तरीके से घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे कोई पहली बार प्यार में पड़ा हो।

जय-जय शिव शंकर

Source: Gaane Sune Ansune

जय-जय शिव शंकर ( फिल्म- आपकी कसम- 1974) ये गाना ऐसा है जो आपको हर साल शिवरात्रि में सुनने को जरूर मिलेगा। ये गाना जबतक ना चले लोगों पर भांग का नशा नहीं चढ़ता। इस गाने में भी कुछ ऐसा ही दर्शाया गया है। भांग के नशे में राजेश खन्ना और मुमताज डांस करते नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर तो आपको भी नशा जरूर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ये हैं कटरीना कैफ के बेस्ट बिकीनी लुक

काका के फिल्मी करियर की लिस्ट काफी लंबी है,जो शुरू होगी लेकिन खत्म नहीं होगी, क्योंकि उससे जुड़े किस्से जो ढेर सारे होगें। जिनको लेकर आज भी उनके फैंस चर्चाए करते हैं।