भारत के ये 5 ओलंपिक खिलाड़ी स्टाइल में देते है मॉडल्स को भी टक्कर

by Shatakshi Gupta

भारत के एथलीटन केवल देश के युवाओं को प्रेरित करने वाले आइकन हैं बल्कि स्टाइल आइकन भी हैं।टोक्यो 2020 के लिए भारत के ओलंपिक दल में 18 विभिन्न खेलों के 127 शानदार एथलीट शामिल हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो किसी मॉडल से कम नहीं हैं। भारत को गौरवान्वित करने के साथ-साथ फिटऔर ग्लैमरस लाइफ को संतुलित करना उनके लिए आसान है।

सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस दल की अग्रदूत सानिया मिर्जा और उनकी टीम की साथी अंकिता रैना ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 34 वर्षीय टेनिस स्टार ने न केवल एक टेनिस स्टार बल्कि फैशन में भी सक्रिय होने में अपना दबदबा बनाया है। अपने बेहद भव्य गाउन से लेकर अपने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और समर हैट्स तक, उन्होंने खुद को एक फैशन आइकन के रूप में चित्रित किया है।यही कारण है कि हर कोई उनके लुक्स की तारीफ करता है।

पी.वी. सिंधु

पद्म भूषण और पद्म श्री विजेता टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला भारतीय शटलर हैं। 26 वर्षीय ने न केवल बैडमिंटन में धूम मचाई है, बल्कि अपने आकर्षक लुक के लिए भी प्रसिद्ध हैं। अपने डीवा गाउन से लेकर अपनी झिलमिलाती मिनी ड्रेस तक, सिंधु फैशन के मामले में किसी रैंप मॉडल से कम नहीं हैं।

माना पटेल

इसे भी पढ़ें: ‘#Cheer4India’: ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल मंत्रालय ने लॉन्च किया यह गाना

अब तक 10 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक धारक, मन्ना पटेल टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनीं। 21 वर्षीय तैराक वास्तव में एक प्रेरणा हैं। बात करेंअगर माना के वार्डरोब की तो इसके सामने बड़े फैशन डीवा के वार्डरोब भी शर्मा जाएंगे। आकर्षक स्विमसूट और मॉडर्न आउटफिट्स के साथ, वह न केवल एक स्विमिंग इन्फ्लुएंसर बन गई है, बल्कि एक फैशनिस्टा बनकर भी उभरी हैं।

मनिका बत्रा

मनिका राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता और भारत में शीर्ष क्रम की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। 26 वर्षीय मनिका इस साल टोक्योओलंपिक में अपनी दूसरी ओलंपिक उपस्थिति बनाने जा रही हैं। न केवल मनिका का हाथ-आँख समन्वय अभूतपूर्व है, बल्कि उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी अपने चरम पर है। मनिका गुलाबी दुपट्टे को ऑल-ब्लैक पंक लुक के साथ इंटरनेट को तोड़ चुकी हैं। मनिका किसी भी  ऑकेजन के हिसाब से अपना ग्लैमरस लुक बना लेती हैं।

मनप्रीत सिंह

इसे भी पढ़ें: क्या है ओलंपिक खेलों से जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य?

इस लिस्ट में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही नहीं हैं,बल्कि एक पुरुष खिलाड़ी भी शामिल हैं।अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीत चुके, मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं और भारत के सबसे अमीर हॉकी खिलाड़ी भी हैं। टोक्योओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने दैनिक जीवन में एथलेटिकअनुशासन को शामिल करके खेलों को अपने जीवन में गहराई से शामिल किया है। अपने टैटू वाले लुक और एथलेटिक कपड़ों के साथ, मनप्रीत ने खेल उद्योग में समकालीन फैशनको तेजी से आगे बढ़ाया है।