बॉलीवुड सितारों का अधूरा प्यार, जिसे रियल लाइफ में नहीं मिला कोई भी मुकाम

by Mahima Bhatnagar
Bollywood star

नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे की दुनिया बाहरी दुनिया से काफी अलग है। ये आप भी जानते हैं और हम भी। जो जोड़ी ऑन स्क्रीन बनाई जाती हैं, वो फैंस के दिलों में इस तरह बस जाती हैं कि, वो रियल लाइफ में भी उन्हें ही साथ देखना पसंद करते हैं। लेकिन जो प्यार पर्दे पर दिखाई देता है, वो बढ़िया तो होता है लेकिन रियल लाइफ में उनका अंजाम काफी अलग होता है। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है। आइए जानते हैं कि, उन जोड़ियों के बारे में जो अधूरी तो रहीं, मगर अधूरी रह कर भी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है।

इसे भी पढ़ें: 92वां ऑस्कर अवॉर्ड्स: इन सितारों ने किए सबसे अधिक ऑस्कर अपने नाम

राज कपूर-नरगिस

राज कपूर और नरगिस के बारे में कहा जाता है कि जितनी खूबसूरत केमिस्ट्री इन दोनों की ऑनस्क्रीन थी। उतनी ही ऑफस्क्रीन भी थी। मगर इसके बावजूद भी दोनों का प्यार असल जिंदगी में परवान नहीं चढ़ पाया। वजह थी राज कपूर की शादी। जी हां राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद जब फिल्म मदर इंडिया आई उसमें नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि वो बात अलग है कि फिल्म में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल प्ले किया था।

गुरु दत्त-वहीदा रहमान

एक्टर गुरु दत्त और वहीदा रहमान के प्यार की कहानी भी ट्रैजिक से भरी हुई है। जिसका अंत गलतफहमियों की वजह से हुआ। दोनों के बीच प्यार तो बहुत था, गुरुदत्त पागलों की तरह वहीदा को पसंद करते थे और वहीदा भी गुरु के प्रेम में दीवानी थीं। लेकिन उन दोनों के बीच अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि, दोनों के रिश्तो में खटास आ गई और ये रिश्त खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें: शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ गे-रोमांस भी आएगा नजर

अमिताभ बच्चन-रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन की सबसे रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी को पसंद करने वालों की कमी आज भी नहीं है। आज भी इनके फैंस इन्हें एक साथ देखना चाहते हैं, मगर अफसोस अब ऐसा हो पाना काफी मुश्किल है। क्योंकि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। अमिताभ और रेखा के बीच प्यार की शुरूआत हुई सिलसिला मूवी से। मगर दोनों के बीच का रिश्ता बढ़ते वक्त के साथ बिगड़ गया। अमिताभ ने जया बच्चन से शादी कर ली और रेखा संग उनके प्यार की दास्तां अधूरी रह गई।

संजय दत्त- माधुरी दीक्षित

एस समय ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। जितनी तेजी से इन्होंने अपने प्यार को परवान चढ़ाया, संजय दत्त की पर्सनल लाइफ ने दोनों के रिश्ते को एक झटके में खत्म कर दिया। वजह वही पुरानी कहानियों की तरह। संजय दत्त की शादी इन दोनों के प्यार के बीच में आ गई। शादी तो वजह बनी ही साथ ही संजय की बेटी भी इसका कारण बनी। इस वजह से माधुरी ने इस शादी के लिए कभी हां नहीं किया और दोनों की कहानी शुरू होते-होते खत्म हो गई।

इसे भी पढें: दीपिका से सलमान तक, ये वो मौके जब स्टार्स का किया गया बहिष्कार

सनी देओल- डिंपल कपाड़िया

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी भी निराली है। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी की तरह ही ऑफ स्क्रीन जोड़ी भी काफी हिट रही थी। मगर सनी देओल पहले से शादी शुदा थे। परिवार की वजह से सनी देओल कभी भी इस रिश्ते के लिए हां नहीं कर पाए।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान खान ऐश्वर्या राय इस जोड़ी के बारे में कोई ना जानता हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस जोड़ी का नाम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ट्रेंडिंग है। संजयलीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के समय दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। ये नजदीकियां इनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही थी। मगर इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई और ये दोनों अलग हो गए। इसके बाद सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने इस बात का आरोप लगाया था कि वे शराब के नशे में उनके साथ बदतमीजी करते थे और उन पर हाथ भी उठाया था। जिसके बाद बात काफी बिगड़ गई थी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं।

इसे भी पढ़ें: 2020 में बॉलीवुड की ये जोड़ियां लेगी सात फेरे!