पढ़ें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम का बिहार की सियासत पर क्या पड़ा असर

by Mahima Bhatnagar
congress

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं। आए परिणामों में बीजेपी को जोर का झटका लगा है। क्योंकि उन परिणामों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इन परिणामों से काफी खुश है।

इसे भी पढ़ें: 2018 तेलंगाना चुनाव परिणाम: टीआरएस की बढ़त बरकरार, कांग्रेस पिछड़ी

विधानसभा के परिणामों का असर बिहार में भी देखने को मिला। बिहार में कांग्रेस अब तक काफी पीछे चल रही थी। वहीं, पार्टी को आरजेडी से कमजोर रूप में देखा जाता रहा है। हालांकि आरजेडी एक बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है, लेकिन आरजेडी प्रमुख लालू यादव के जेल जाने के बाद से पार्टी लोकप्रियता पर असर पड़ा है। यह इससे भी साफ होता है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी इस बार साफ कर दिया है कि वह किसी भी पार्टी की पिछलग्गू नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 2018 म.प्र विधानसभा चुनाव: रुझानों में यह पार्टी मार रही है बाजी!

कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह किसी भी पार्टी से कम नहीं है और बल्कि कांग्रेस नेतृत्व संभालने वाला है। और पहले भी कांग्रेस के नेतृत्व में बिहार के अन्य दलों ने काम किया है। बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर भी अब आरजेडी और कांग्रेस में बराबरी की बात हो सकती है। हालांकि कांग्रेस पहले से ही सीट शेयरिंग को लेकर इस बार अधिक सीट लेने का मन बना रही है। जबकि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से यह बिहार में पार्टी का हौसला और बुलंद हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव: किस सीट पर कौन आगे, पढ़ें यहां