2018 म.प्र विधानसभा चुनाव: रुझानों में यह पार्टी मार रही है बाजी!

by Mahima Bhatnagar
voting

नई दिल्ली। म.प्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है। आपको बता दें कि यहां पर 230 सीटों पर चुनाव लड़े गए थे। जिसका फैसला आज आ रहै है। इन नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा कि, किसने किया जनता के दिल पर राज।

इसे भी पढ़ें: 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव: किस सीट पर कौन आगे, पढ़ें यहां

आपको बता दें कि, जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं, उनके मुताबिक बीजेपी 109 और कांग्रेस 108 पर है। जिसको देखकर अभी कुछ भी अनुमान लगाया नहीं जा सकता। क्योंकि जितनी तेजी से समय बीत रहा है उतनी ही तेजी से परिणाम भी बदलते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार के मंत्री ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कही ये बात

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है। आम आदमी पार्टी 208 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 227, शिवसेना 81 और समाजवादी पार्टी (सपा) 52 सीटों पर चुनावी मैदान में है।