बिहार सरकार के मंत्री ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कही ये बात

by Mahima Bhatnagar
Published: Last Updated on
nitish kumar

नई दिल्ली। बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने उपेंद्र कुशवाह के जुमले वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि , ये दोनों पहले बीजेपी को जुमला पार्टी कहते थे। आज दोनों कहां हैं। अगर नीतीश कुमार, लालू यादव के साथ महागठबंधन में होते तो आज जेल के पीछे होते। नीतीश को बीजेपी बुलाने नहीं गई थी, बल्कि वो खुद बीजेपी में शामिल होने गए थे। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा भाजपा को जुमला पार्टी कह रहे हैं…आने वाले दिनों में देखिए उनका क्या हश्र होता है। आज जब हेलीकॉप्टर घोटाला करने वाला पकड़ कर विदेश से आया है तो मैडम सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जमानत की अर्जी लेकर घूमते फिर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: सीएम योगी से मिले सुबोध सिंह का परिवार, मिलेगी सरकारी नौकरी और 80 लाख से ज्यादा की मदद

आपको बता दें कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मंदिर-मस्जिद की राजनीति से उन्हें परहेज है। उनका कहना है कि किसी राजनीतिक दल को ऐसा मुद्दा नहीं उठाना चाहिए क्योंकि यह किसी पार्टी का काम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इस क्रिसमस लोग चिपकाएंगे दाढ़ी पर दिवाली वाली बत्तियां

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होंगे या नहीं, यह तो अभी भविष्य के गर्त में है, लेकिन उन्होंने गुरुवार को पार्टी के चिंतन शिविर के बाद यहां खुले अधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंदिर, मस्जिद बनवाना राजनीतिक दलों का काम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: एनडीए को क्यों नहीं छोड़ना चाहते उपेंद्र कुशवाहा?