अस्पताल के छत से गिरकर महिला की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by TrendingNews Desk

पटना के कंकड़बाग इलाके से एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पिछले हिस्से से एक महिला की लाश बरामद की गई है| घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ की| इस दौरान पुलिस ने भी हंगामा कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया| इस दौरान पुलिस ने पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की और मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया| इस घटना में कुछ महिलाओं के घायल होने की भी खबर है| पुलिस ने मृत महिला के कुछ परिजनों को हिरासत में भी लिया है| मृत महिला पिछले बुधवार से ही अस्पताल में भर्ती थी| महिला के परिजनों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के बाद छत से नीचे फेंके जाने का आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है| परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन मामले का खुदकुशी का रंग देने में लगा हुआ है|

परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके उपर खुदकुशी करने का मामला दर्ज करने का दवाब बना रही है|