नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ का त्योहार, पूजन सामग्री से सजे बाजार

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बिहार में धूमधाम मनाए जाने वाला पर्व छठ आज से शुरू हो गया है। इस पर्व को बिहार में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। जहां एक तरफ छठ के लिए युमना घाटों को तैयार किया जा रहा है। वहीं बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: … नहीं रहे केंद्रीय मंत्री अंनत कुमार, पीएम ने जताया शोक, झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

यह महापर्व आज से नहाय-खाय से शुरू होकर 14 नवंबर को सूर्योदय के अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। छठ महापर्व रविवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो रहा है। इस पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ जो आटे से बनता है वहीं खजूर आटे और मैदा दोनों से तैयार किया जाता है।

इसके लिए घरों में गेहूं चुनने व मिट्टी का चूल्हा तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। व्रतधारी पूजा सामग्री के लिए नए बर्तन और कपड़े खरीदने में मशगूल हैं। साड़ियों की दुकानों पर भी रौनक है। व्रती नई साड़ी पहनकर ही अस्तांचल व उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

इसे भी पढ़ें: 2019 चुनाव: चिराग की चुप्पी और उपेंद्र कुशवाह की नाराजगी से एनडीए में फंसा सीट बंटवारे का मुद्दा

इन बाजारों में उमड़ रही भीड़

पूजन सामग्री के लिए दिल्ली के पालम इलाके, पूर्वी दिल्ली, द्वारका, बुराड़ी, गोपालपुर, जहांगीर पुरी समेत कई जगहों पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, केला, संतरा, अनार, सेब, पानी फल, गागल, पानी वाला नारियल, गन्ना, कच्ची हल्दी, मूली, अदरक, सूथनी आदि की दुकानें सजने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार से भागा भूत, सूबे के हर घर तक पहुंची बिजली: नीतीश कुमार