‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस’ में दर्ज हुआ ममता मेहरोत्रा का नाम

by TrendingNews Desk

मशहूर लेखिका ममता मेहरोत्रा का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस’ में दर्ज हुआ है| उनकी किताब ‘माटी का घर’ जिस पर आठ भाषाओं में समीक्षात्मक विश्लेषण की किताब प्रकाशित हुई है,उसके लिए उन्हें यह उपलब्धि मिली है| यह किताब का नाम ‘माटी का घर’ की शोधात्मक समीक्षा के नाम से है| इस शोधप्रबंधन का प्रकाशन दिल्ली की एक पब्लशिंग हाउस द्वारा किया गया है और इसपर शोध समीक्षा कुमार ने की है| हिंदी,संस्कृत,भोजपुरी,मैथिली,मगही,अंगिका,वज्जिका, और अंग्रेजी में शोध समीक्षा प्रकाशित हुई है| गांधी मैदान में आयोजित पुस्कत मेला के दौरान उस शोध प्रबंधन को 17 मार्च को विमोचित किया गया| मूल किताब ‘माटी का घर’करीब दस साल पहले से ही प्रकाशित है| श्रीमति मेहरोत्रा की नौ कहानी संग्रह पहले ही प्रकाशित हो चुकी है| इनका अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है|