गूगल ने भी किया नूतन का बर्थ-डे विश

by TrendingNews Desk
आज यानी 4 जून को गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नूतन का जन्मदिवस है। इस मौके पर गूगल ने उनकी याद में एक डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने इस महान अभिनेत्री के चार दशक लंबे करियर को सलाम किया है।
नूतन की एक्टिंग के सभी मुरीद थे। अपने हाव-भाव से उन्होंने सभी किरदारों को जीवंत बना दिया था। गूगल ने भी उनकी इसी अदायगी को अपने डूडल में शामिल किया है।गूगल का यह डूडल देखने में काफी आकर्षक लग रहा है।।