सिनेमा: इ साइकिल चलाकर सलमान करेंगे पर्यावरण की रक्षा

by TrendingNews Desk
बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान ख़ान का फ़िटनेस प्रेम किसी से छिपा नहीं है,वो अपने आप को फिट रखने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाईज करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख़ ख़ान के साथ मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए उन्हें कई लोगों ने देखा था।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने अपने ‘बीइंग ह्यूमन ब्रान्ड’ के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है।
‘बीइंग ह्यूमन’ ई-साइकिल के दो वेरिएंट्स चार रंगों- सफेद, पीला, लाल और काले में उपलब्ध है। साइकिल के दूसरे वेरिएंट्स बिक्री के लिए कुछ महीनों में उपलब्ध होंगे अपने एक ताजा ट्वीट में अभिनेता ने इस बात की जानकारी दी।
सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में सलमान खान के साथ उनके भाई और फिल्म निर्माता अरबाज खान भी दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान के साथ उनके भाई अरबाज खान भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।।