अररिया : राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

by TrendingNews Desk
दानापुर

बिहार में बेख़ौफ़ हो चुके अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इस बार अररिया में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुरेश पासवान को दिनदहाड़े गोली मार दी। सुरेश पासवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सुरेश पासवान बाढ़ पीड़ितों का हाल जानकर सिमराहा लौट रहे थे, तभी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने राजद नेता को पीछे से गोली मार दी और फरार हो गए।

राजद दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश पासवान रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। सिमराहा के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया इस मामले में आपसी रंजिश वजह लग रही है।