उदयपुर के फेमस प्लेस को बिना देखे नहीं रह पाएंगे आप

by Mahima Bhatnagar
Udaipur

नई दिल्ली। हमारे देश में हर प्रांत के लोग अलग अलग बोली देखने को मिलेगी और सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी अलग-अलग राज्यों की खूबसूरती। हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैं जिनकी खूबसूरती को देखने के लिए ना जाए कहां-कहां से लोग आते हैं। इन शहरों में से एक शहर है उदयपुर। यह शहर राजपुताना के लिए जाना जाता है। उदयपुर की खोज महाराणा उदय सिंह ने सन 1553 में की थी।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ट्रेक

उदयपुर में घमूने की जगह की बात करें तो यहां महलों और बाग-बगीचे काफी हैं जिन्हें लोग देखने आते हैं। यहां कई रॉयल महल भी हैं जिन्हें आज आलिशान होटलों में तब्दील कर दिया गया है।

पिछोला झील

पिछोला झील उदयपुर की सबसे सुन्दर और प्राचीन झील है। इसे राणा लखा के समय में छीतरमल नामक बंजारे ने बनाया था। इस झल में अपने घाटियां, महल और इमारतें हैं जो कि इस झील के सौंदर्य को और निखार देती हैं। इस झील में नौका विहार करने का अपना अलग ही मजा है। डूबते हुए सूरज के साथ इस झील का सौंदर्य और भी अधिक हो जाता है इसलिए यहां नौका विहार करते हुए डूबता हुआ सूरज देखने का अलग ही मजा है।

इसे भी पढ़ें: हॉलिडे पर जाने से पहले पढ़ें कोरोना को लेकर राज्यों के नियम

लेक पैलेस

लेक पैलेस पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यह महल पिछोला झील के बीचो बीच जग निवास द्वीप पर स्थित है। महाराणा जगत सिंह ने इसे एक महल के रूप में बनवाया था। परन्तु आज यह महल एक 5 स्टार होटल की तरह दिखने लगा है। इस महल में कई फिल्मों की शूटिंग भी होने लगी है।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूमना चाहते हैं विदेश तो ये डेस्टिनेशन रहेंगे आपके लिए एकदम परफेक्ट

सिटी पैलेस

उदयपुर घूमने आये पर्यटकों के लिए सबसे पहला आकषण का केंद्र है सिटी पैलेस। यहां पर आते ही राजा महाराजों की जीवनशैली का आभास होता है। ये दिखने में काफी खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

बड़ा महल

यह बहुत बड़ा और सुंदर महल है जो 90 फीट ऊंची चट्टान पर बना हुआ है। इस महल में शानदार बगीचे, सुंदर छल और कई देखने लायक पानी के फुब्बारे हैं। महल के अंदर स्तम्बों पर कई सुंदर पत्ती वाली आकृति वाकई शानदार हैं।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम

फतेह सागर

उदयपुर की सबसे सुंदल झील कहलाती है फतेह सागर। इसे महाराजा फतेह सिंह ने बनवाया था। इस झील की सुंदरता को शब्दों में बांधना आसान नहीं है। यहां पर सैर करने में काफी मजा आता है। इस झील में 3 छोटे-छोटे द्वीप स्थित हैं जिनमें से नेहरू पार्क सबसे बड़ा और प्रसिद्ध द्वीप है। यहां पर लोग बोटिंग का लुफ्त उठाने भी आते हैं।

सास बहु मंदिर

सास बहु मंदिर उदयपुर में ऐसा एक मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर का एक हिस्सा सास जबकि दूसरा हिस्सा बहु ने बनवाया है। यही वजह है कि इसे सास बहु का मंदिर कहते हैं।

इस मंदिर में संसार के तीनों स्वामी भगवान ब्रम्हा, विष्णु और महेश की छवियां एक मंच पर खुदी हुई है। इस मंदिर में बहु द्वारा बनाया हुआ हिस्सा सास के बनाये हुए हिस्से से थोड़ा छोटा है। इस मंदिर में भगवान राम, बलराम और परशुराम जी के भी चित्र अंकित किये गए हैं।