भागलपुर: बाप बना हैवान बेटे को मारी गोली

by TrendingNews Desk

भागलपुर जिले में घरेलू विवाद से परेशान एक पिता ने अपने ही दो बेटों को गोली मार दी| घटना में एक बेटे की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है| आरोपी पिता महेशी पंचायत का मुखिया है और बताया जा रहा है कि उसने ये कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया| घटना जिले के सुल्तानगंज के पैन गांव की है जानकारी के मुताबिक मृतक घर का बड़ा बेटा था और वो घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करता था| मृतक गांव से बाहर कहीं रोजगार करता था और घर के मामलों में दखल नहीं देता था| घटना की रात वो लखीसराय से घर लौटा था और घर के बाहर ही दोस्त के साथ सोया हुआ था| सोने के दौरान ही पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी पिता को रोकने आए छोटे बेटे को भी आरोपी ने गोली मार दी जिससे वो घायल हो गया|
मृतक मिड्ल स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर काम करता था| हत्यारे पिता और उसके बीच घर के मवेशी को बेचने को लेकर झगड़ा होता रहता था| जिसका कि आरोपी विरोध किया करता था| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की मानें तो मुखिया का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और पूर्व में भी वो संगीन मामलों में आरोपी रह चुका है|