किसानों का कर्ज हो माफ,नहीं तो सड़क से संसद तक होगा मार्च

by TrendingNews Desk

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड और इसमें मारे गए किसानों के समर्थन में भोजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश मार्च निकाला| कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया| इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर जानबूझ कर गोली चलवाई गई जबकि वो कर्जमाफी के वास्ते प्रदर्शन कर रहे थे|
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को किसानों से मिलने तक नहीं दिया गया| भाजपा की इस दमनकारी नीति का कांग्रेस विरोध करती है| कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे देश में किसानों के कर्ज माफी की जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक मार्च करेगी| इस पुतला दहन के मौके पर जिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे|