बेबस महिला पर इतना जुल्म! सुनकर भी रोंगटे खड़े हो जाएं

by TrendingNews Desk
दरिंदगी

इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना वो सिहर उठा। समाज में इंसानियत वैसे तो कई बार शर्मसार हुई है, लेकिन यह घटना बता रही है कि इंसानी शक्ल में हैवानियत करने वाले दरिंदे  कितने कठोर दिल हो सकते हैं। कुदरत ने पहले ही उस महिला के साथ भद्दा मजाक किया। वो महिला बोल नहीं सकती थी यानी गूंगी थी। कुदरत के इस मजाक को तो वो एक अरसे से झेल ही रही थी,  लेकिन कुछ सालों पहले उसके पति की मौत ने उसे बिल्कुल ही असहाय और लाचार कर दिया था। पर किसी तरह जिंदगी गुजार रही इस महिला के साथ अब जो कुछ हुआ है उससे वो पूरी तरह टूट गई है।

मामला पटना जिले के पालीगंज इलाके का है। जहां इस महिला का ससुराल था। पति के मौत के बाद यह महिला मायके में रहती थी। लेकिन वो ससुराल आई थी विधवा पेंशन लेने। इसी पैसे से इसकी जिंदगी किसी तरह चल रही थी। लेकिन इस बार पेंशन मिलने में थोड़ी देरी हो गई, यानी इस महिला को पेंशन नहीं मिला। भारी मन से यह महिला वापस मायके लौटने लगी। लेकिन रास्ते में सिगोड़ी थाना स्थित जरखा गांव के पास कुछ लोगों ने इस बेबस महिला को दबोच लिया। दरिंदों के बीच फंसी महिला खुद को बचाने के लिए आवाज तक नही lagaसकी। इन युवकों ने बेबस महिला को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया।

किसी तरह इन दरिंदों के चंगुल से छुटकर महिला वापस अपने ससुराल पहुंची। महिला की आपबीती जानकर ससुराल वालों के होश उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता के भतीजे ने स्थानीय थाने में पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी है।