कुर्बानी का त्यौहार : मुसलमानों ने मनाया ईद उल अज़हा

by Upasana Verma
Eid

मुसलमानों का पवित्र पर्व ईद उल अज़हा आज अर्थात 12 अगस्त 2019 को मनाया जा रहा है। इस पर्व को त्याग का त्यौहार भी कहा जाता है। यह माना जाता है की अल्लाह पर अपना विश्वास साबित करने के लिए अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम से अपने बेटे की बलि देने के लिए कहा था परन्तु बलि दौरान अल्लाह ने पैगम्बर इब्राहिम के बेटे की जगह मेमना खड़ा कर दिया था। इस लिए इस पर्व को त्याग का पर्व कहा जाता है जिसमे लोग अपनी चहेती चीज़ों का बलिदान अल्लाह के प्रति आस्था साबित करने के लिए करते हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में अमन और शांति के साथ ईद की शुरूआत, एक-दूसरे से गले मिलकर बांटी मिठाईयां

यह सबसे पवित्र पर्व ईद उल अज़हा हज के अंत में मनाया जाता है हज मुसलमानों का तीर्थ स्थल मिक्का की यात्रा को कहते हैं जो की सऊदी अरब में पड़ता है। यह पांच दिन की पवित्र यात्रा रूह में बसे पाप को मिटाना तथा मुस्लिम समुदाय में गुणवत्ता तथा भाईचारे की भावना को उत्पन्न करने के लिए की जाती है। इस यात्रा के आखिरी संस्कार में लाखों मुस्लिम मीना में स्थित तीन खम्बों पर पत्थर फेकते हैं, ये खम्बे शैतान के प्रतीक माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज एक निडर, बेबाक नेता जो देश तथा अपने नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही

ईद उल अज़हा पर्व की शुरुआत सुबह की नमाज़ से शुरू होती है। इस पर्व के बकरे की बलि दी जाती है और जिसके मीट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है एक हिस्सा घर के लिए एक हिस्सा रिश्तेदारों के लिए और आखिरी हिस्सा गरीबों के लिये। इसके बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर बधाईआं देते हैं। यह पर्व तीन से चार दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व के कई तरह के व्यंजन जैसे बिरयानी शम्मी कबाब मटन कीमा खजूर का हलवा हलीम बनाये जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेता महेश बाबू ,क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी तथा अन्य सेलिब्रिटीज ने इस पर्व की बधाईआं ट्विटर के माध्यम से दी।