चाय पीने के लिए दूल्हे को भेजा,खुद फरार हो गई दुल्हन!

by TrendingNews Desk

नयी नवेली दुल्हन ने बड़े प्यार से दूल्हे राजा को चाय पीने भेज दिया और खुद हो गई फरार! ये पढ़कर आप आश्चर्य में जरुर पड़ गए होंगे लेकिन ये हकीकत है| मामला सिवान जिले का है जहां दुल्हन के फरार होने के बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन दुल्हन नहीं मिली| आखिरकार निराश दूल्हा घर लौट आया|
घटना पिछले 31 मई की है जहां शिशवन प्रखंड के एक गांव में शादी हुई| काफी धूमधाम से हुई शादी में लड़की वालों ने जमकर खर्च किया और खाने-पीने का भी भरपूर इंतजाम किया| सभी रस्म पूरी होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई भी हुई। रास्ते में एक बाजार में गाड़ी का ड्राइवर चाय पीने के लिए गया।
तभी दुल्हन ने भी अपने पति से कहा कि जाइए आप भी चाय पी लीजिए,क्योंकि आप भी रात भर जगे हैं और थक गए होंगे| बेचारा पति दुल्हन की इस प्यार भीर बात को काट न सका और चाय पीने चला गया। थोडी देर बाद जब चाय पीकर लौटा तो देखा कि उसकी नई नवेली दुल्हन गाड़ी से गायब थी।
दूल्हे ने काफी देर तक खोजबीन की, पर दुल्हन कही नहीं मिली। बेचारा थक हार कर अपने गांव चला गया। दो दिन तक हर जगह खोजबीन की गई, पर दुल्हन कहीं नहीं मिली। धीरे-धीरे यह बात चर्चा में आई तो खुलासा हुआ। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।