विवादों में ‘हाफ गर्लफ्रेंड’

by TrendingNews Desk

फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड तो शुक्रवार को रिलीज हो गई लेकिन ये फिल्म रीलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई| इस फिल्म से डुमरांव का राजपरिवार काफी खफा है| परिवार ने इस फिल्म की मदद से राजपरिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है| साथ ही चेतन भगत पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है|
राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि राजपरिवार केवल डुमरांव शब्द बदलने से संतुष्ट नहीं हैं| लेखक को डुमरांव और बिहार की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए| हालांकि वो इस बात से संतुष्ट है कि डुमरांव का नाम बलकर सिमरांव कर दिया गया है|
किताब में डुमरांव राज का मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि बिहारियों की अंग्रेजी कमजोर होती है. ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की अंग्रेजी में प्रकाशित मूल कहानी में पात्रों का जो संदर्भ लिया गया था, उनमें डुमरांव राज और बिहार का जिक्र था| किताब में लिखा गया है कि दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एडमिशन के लिए साक्षात्कार के दौरान बिहारी लड़का माधव झा अंग्रेजी में काफी अटकता है और वहां शिक्षक और दूसरे स्टूडेंट्स उसका मजाक उड़ाते हैं| कहानी में आगे पता चलता है कि माधव झा डुमरांव राज परिवार का वारिस है|