बॉलीवुड की देसी गर्ल करेंगी विदेशी सिंगर से शादी

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल जल्द ही विदेशी बहू बनने वाली हैं। जी हां जितने भी लोग प्रियंका चोपड़ा को पसंद करते हैं वो हो जाए तैयार जल्द ही उनकी फेवरेट एक्ट्रेस किसी की पत्नी बनने जा रही हैं। जिसका वो हाथ थामने जा रही हैं वो हैं सिंगर निक जोनस। खबर है कि, प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन में निक जोनस से सगाई कर ली है।

इसे भी पढ़ें: यह है दीपिका और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की सच्चाई

निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के टिफनी स्टोर से अपनी लेडीलव के लिए अंगूठी खरीदी थी। सूत्रों के मुताबिक, ”वे दोनों काफी खुश हैं. निक के दोस्तों ने उन्हें पहले कभी ऐसा नहीं देखा। वे सभी निक के लिए काफी एक्साइटेड हैं। निक, प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी सीरियस हैं।”

इसेे भी पढ़ें: लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने के लिए आ रही है मोनालिसा

हाल ही में निक जोनस प्रियंका के साथ भारत आए थे। वहां वे उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई-बहनों से मिले थे। कुछ दिन पहले आए मधु चोपड़ा के बयान से भी ऐसा लगा कि उन्हें निक पसंद हैं। दूसरी तरफ निक के घरवाले भी प्रियंका चोपड़ा को काफी पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: डब्बू अंकल का एक और वीडियो वायरल, इस एक्टर के अवतार में किया डांस