यह है दीपिका और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की सच्चाई

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। दीपिका-रणबीर का रिश्ता किसी से भी नहीं छुप पाया है। फैंंस तो यह मान चुके थे कि यह दोनों एक दूसरे के ही हमसफर बनेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, और वो दोनों अलग हो गए। मगर यह दोनों अलग क्यों हुए इसकी पूरी कहानी किसी को नहीं पता। आज हम आपको बताएंगे की वो दोनों आखिर अलग क्यों हुए।

इसेे भी पढ़ें: लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने के लिए आ रही है मोनालिसा

दीपिका ने एक प्रसिद्ध मैगजीन के इंटरव्यू में कहा था कि, वह रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थीं। मगर रणबीर के चीट करने की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर ने दीपिका से अलग होने के बाद अपना रिश्ता कैटरीना कैफ के साथ जोड़ा था लेकिन इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा दिन तक नहीं चला सका और ब्रेकअप हो गया।

इसे भी पढ़ें: डब्बू अंकल का एक और वीडियो वायरल, इस एक्टर के अवतार में किया डांस

खबर के मुताबिक, रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद दीपिका पूरी तरह से टूट गई थी। वह उस दौरान काफी परेशान भी रहने लगी थी। उन्होंने किसी का नाम ना लेते हुए कहा कि, ‘वो मुझे धोखा दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे मनोज कुमार, ऐसा रहा इनका फिल्मी सफर

दीपिका ने आगे इंटरव्यू में बताया, ‘मुझे पता था वह हमारे रिलेशन को लेकर ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने हमारे रिश्ते को बचाने के लिए मुझसे भीख मांगी थी। जिसके बाद मैंने उनको एक और मौका दिया था लेकिन फिर से उन्होंने ने मेरा भरोसा तोड़ दिया था।’ दीपिका ने बताया, ‘उनको मुझे धोखा देने की आदत पड़ गई थी। मैंने कभी भी रिश्ते में होकर किसी को चीट नहीं किया है।’ उन्होंने आगे अपनी बात बताते हुए कहा, ‘उनके साथ रिश्ता टूटने के बाद मेरा रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मुझे बहुत बुरा फिल हुआ था।’ लेकिन समय के साथ चीजें बदलती गई और दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ गई है।