प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शून्य से शिखर तक का सफर

by Mahima Bhatnagar
Modi

इसे कहते हैं छा जाना… देश पर हुकूमत करने वाला जब दिलों पर हुकूमत करने लगे…नेता जब देश की जनता का हीरो बन जाए… जिसकी लोकप्रियता का रिकॉर्ड बड़े पर्दे के सितारों को भी पीछे छोड़ दे… कुछ ऐसा ही किरदार बन गए हैं… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… प्रधानमंत्री मोदी को ट्रेंडिंग न्यूज की ओर से जन्मदिन की बधाई।

इसे भी पढ़ें: पाइपलाइन द्वारा नेपाल जाएगा तेल, पीएम मोदी ने किया उद्धाटन

देश के प्रधानमंत्री… अपनी मां के बेटे… हर पहलू में वो एक मजबूत इंसान दिखाई देते हैं। आज है प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर साल अपने जन्मदिन की शुरूआत वो अपनी मां के आशिर्वाद के साथ करते हैं… पहले उनके पास जाकर उन्हें प्रणाम करते हैं… उसके बाद देश की जनता की शुक्रियादा करते हैं… और हर बार की तरह अपने काम में जुट जाते हैं… 68 साल की उम्र में ये जोश ये जज्बा और देश के लिए हद से बढ़कर जुनून उन्हें कभी थकने नहीं देता।

modi

नरेंद्र मोदी 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं… जब से उन्होंने ये तख्त संभाला हैं… देश की राजनीति की परिभाषा को बदलकर रख दिया। पीएमओ समेत सरकारी दफ्तरों में कामकाज का तरीका बदल गया। हर कोई देशहित में काम करने लगा है… मेहनत के लिए अपनी खुद की मिसाल सबके सामने रखी मोदी ने। उन्होंने बताया की काम कोई भी हो अपनी इच्छा शक्ति से करना चाहिए… उसे बड़े छोटे से नहीं तोलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बाहरी देशों की नजरों में भारत को एक अलग नजरिए से प्रदर्शित किया। उनके इस कदम ने भारत को देखने वालों का नजरिया बदल दिया।

pm modi

इसे भी पढ़ें: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया चंद्रयान-2, चांद पर बजेगा भारत का डंका

अब जब भी प्रधानमंत्री मोदी जिस भी देश में जाते हैं वहां अपनी एक अलग छाप छोड़कर आते हैं…. ताकि लोगों को याद रहे भारत का प्रधानमंत्री अपने देशहित के लिए किस तरह तत्पर रहता है। हमारे जवान हो या गरीब इंसान हर किसी को महत्व देते हैं मोदी… उनकी हर संभव मदद के लिए खड़े रहते हैं मोदी… उनके इसी अंदाज को पसंद करती है जनता… और हमेशा कहती है नमो नमो… हमारी पूरी टीम की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के ढेर सारी बधाई।

pm modi