टीवी के ये सितारे खुद बना रहे हैं ईको फ्रेंडली गणपति

by Mahima Bhatnagar
Tv stars

देशभर में पिछले 6 महीने से कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। कोरोना वायरस के चलते इस साल के सभी त्योहार फीके पड़ रहे हैं। इसी में से एक है गणपति उत्सव। जो महाराष्ट्रा पूरी धूम-धाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

22 अगस्त को गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा और 1 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में लोगों ने अपने अपने तौर तरीके से गणेश उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी है। ऐसे में टीवी स्टार्स कैसे पीछे रह सकते है। एक्ट्रेस जूही परमार, किंशुक महाजन और ऋत्विक धनजानी ने अपने घर पर गणेश उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी है। हर साल की तरह इस भी ये स्टार्स घर पर बप्पा का स्वागत करने के लिए तैयार है लेकिन इस बार थोड़ा अलग अंदाज होगा।

इसे भी पढ़ें: बीमारी की वजह संजय दत्त के कई बड़े प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक

कोरोना वायरस के चलते ये स्टार्स घर पर ही ईको फ्रेंडली गणेश बनाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले बात करें एक्ट्रेस जूही परमार तो उन्होंने घर पर ईको फ्रेंडली गणेश बनाए है जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ जूही ने एक पोस्ट भी लिखा है- गणपति जी मेरे और हमारे घर के लिए बेहद खास और भाग्यशाली रहे हैं। दो साल पहले हमने पहली बार गणपति बप्पा का हमारे घर में स्वागत किया और उसी दिन मैंने अपनी मां की ब्लॉगिंग यात्रा शुरू की।

आगे लिखती है-इस साल गणपति बहुत अलग तरीके से मनाया जा रहा है क्योंकि आने वाले कोई मेहमान नहीं होंगे और उत्सव हमारे घरों की सीमा के भीतर होंगे। इसलिए हमने तय किया कि हम हर साल इकोफ्रेंडली तौर पर जाते रहे हैं। इस साल हम घर पर अपनी गणपति की मूर्ति बना सकते हैं। हममें से कोई भी विशेषज्ञ नहीं है लेकिन सुंदरता प्यार और भक्ति में है। इसके अंत तक एक जादुई एहसास था जब हमने अपने गणपति जी को देखा और सब कुछ सही लगा।

वहीं टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ने भी अपने घर पर बप्पा की तैयारी शुरु कर दी है। ऋत्विक धनजानी हर साल धूम-धाम से गणेश जी का स्वागत और विदाई करते है। ऋत्विक घर पर ही विसर्जन करते है। इसमे उनके परिवार वाले और दोस्त शामिल होते है। ऋत्विक हर साल इकोफ्रेंडली गणेश जी बनाते।

View this post on Instagram

On his way..??

A post shared by rithvik D (@rithvik_d) on

एक्ट्रेस अभिनेता किंशुक महाजन भी इस साल गणेश उत्सव को अलग तरीके से मना रहे हैं। मुंबई में इस बार कोरोना के वजह से इस उत्सव पर पाबंदियां लगा दी हैं। इस वजह से इस साल नए अंदाज का गणेश उत्सव होगा। एक्टर किंशुक हर वर्ष अपने निवास पर इको-फ्रेंडली गणपति लाते हैं। इस बारें में उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी उनके निवास पर गणपति आएंगे, लेकिन फ्रेंड्स के लिए उनके गणपति के दर्शन डिजिटल होने वाले है।