कोरोना अपडेट: लगातार तीसरे दिन आए 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4000 से अधिक मौतें दर्ज की गईं

by Shatakshi Gupta
curfew

बीते दिन भारत ने पहली बार एक ही दिन में 4,000 से अधिक कोविडसंबंधित मौतों को दर्ज किया।यह लगातार तीसरा दिन था,जब भारत ने एक ही दिन में 4 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए।

पिछले दिन भारत में 22.9 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।हालांकि, अप्रैल के मध्य से दैनिक खुराक की संख्या में गिरावट आई है।  6 मई तक दैनिक खुराक की सात-दिन की औसत 18.18 लाख थी, जो एक महीने पहले दर्ज 31.31 लाख से काफी कम थी।

कोरोना अपडेट्स
  • कोविड-19 के फैलाव को रोकने के प्रयासों के तहत केरल सरकार ने आज सुबह 6 बजे से लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।लोगों को घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। पुलिस ने प्रतिबंधों के सख्त पालनके लिए कई उपाय किए हैं, जो 16 मई तक लागू रहेंगे।
  • उधर तमिलनाडु सरकार ने 8 मई को राज्य भर में दो सप्ताह के लिए पूर्ण बंदी लगा दी।
  • सरकार ने कोविड-19 के उपचार के लिए 2 लाख से अधिक के नकद भुगतान की अनुमति देने के लिए आयकर अधिनियम में बदलावों को अधिसूचित किया है।ये नगद भुगतान अब अस्पतालों, नर्सिंग होम,देखभाल केंद्रों या अन्य समान चिकित्सा सुविधाओं के लिए किया जा सकेगा।
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने DRDO द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए डॉ रेड्डीज लैब्सके सहयोग से विकसित एक एंटी-कोविड ओरल ड्रग को मंजूरी दे दी है। नैदानिक परीक्षण से पता चला कि दवा,2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी), अस्पताल में भर्ती रोगियों की तेजी से रिकवरी में मदद करता है और साथ ही ऑक्सीजन पे निर्भरता को कम करता है।
  • अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज अपने कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की।स्टार ने योगाभ्यास करते हुए खुद की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि वह हिमाचल की यात्रा की योजना बना रही थी, और इसलिए उन्होंने टेस्ट कराया जिसमे वो पॉजिटिव आई।
  • टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने वाले नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए, COWIN प्रणालीअब एक नई 4 अंको वाले कोड की सुविधा शुरू करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना: यूके-ब्राजील स्ट्रेन पर भी असरदार है Covaxin

एक नज़र आंकड़ों पर:
  • पिछले 24 घंटों में कुल नए मामले आए: 4,01,078
  • पिछले 24 घंटों में कुल मौतें: 4187
  • पिछले 24 घंटों में कुल ठीक हुए मरीज: 3,18,609
  • अब तक कुल संक्रमित: 21892676
  • अब तक की कुल मौतें: 2,38,270
  • कुल सक्रिय मामले: 37,23,446
  • कुल लोगों ने अब तक टीकाकरण किया है: 16,73,46,544