बॉलीवुड की देसी गर्ल के लिए उनके मंगेतर ने खरीदा यह आलीशान घर

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबर किसी से छिपी नहीं है। साथ ही साथ लोग इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। खासकर प्रियंका के फैंस, वो अपनी फेवरेट एक्टर को शादी के जोड़े में देखना जो चाहते हैं। लेकिन शादी जब होगी तब होगी, हाल ही में प्रियंका को निक से एक बड़ा सरप्राइज मिला है।

इसे भी पढ़ें:  Bigg Boss 12: घर में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

सरप्राइज का नाम सुनकर आप भी एक्साइटेड हो गए होंगे। रुकिए-रुकिए बताते हैं हम आपको की वो सरप्राइज आखिर है क्या। बता दें कि हाल ही में निक ने अपने लव प्रियंका को एक आलीशन घर गिफ्ट किया है। जिसे देखकर आपका मुंह भी खुला रह जाएगा। निक ने अपने लेडी लव के लिए लॉस ऐंजिलिस में एक आलीशान घर खरीदा है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 12: इस टीम ने जीता लग्जरी बजट टास्क, मिलेगी कैप्टेंसी की दावेदारी

घर के परिसर में काफी बड़ा सा स्विंमिंग पूल भी मौजूद है।

बताया गया है कि बेवर्ली हिल्स से सटे इस आलीशान घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर है।

इस घर का इंटीरियर भी उतना ही खूबसूरत है जितना बाहर से यह दिखता है।

यह पूरा घर 4129 स्क्वायर फीट के एरिया में फैला हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 12: श्रीसंत और अनूप की हुई घर में वापसी