राजीव गांधी की पुण्यतिथि, सोनिया, राहुल, प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

by TrendingNews Desk

21 मई 1991 भारत के इतिहास का वह काला अध्याय जिसे देश आज तक नहीं भूल पाया।आज ही के दिन 1991 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जिले में कर दी गई थी। उनकी हत्या के पीछे श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे का हाथ था। राजीव गांधी की हत्या उस समय हुई जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे तभी भीड़ में एक महिला ने खुद को बम विस्फोट कर उड़ा लिया। यह महिला आतंकी संगठन लिट्टे से जुड़ी हुई। इस घटना के बाद देश पूरी तरह से स्तब्ध रह गया था।

वही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 26वें पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजीव गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि ‘आज अपने पिता जी को याद कर रहा हूं, राजीव गांधी प्यार करुणा और उदारता के प्रतीक थे, हम उन्हें याद करते हैं। वही देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर देश उनको नम आँखों से याद कर रहा है।