रावण क्या सच में था, अधिक बुद्धिमानी?

by Mahima Bhatnagar
Raavan

रावण के बारे में कई तरह की मान्यातएं हैं। एवं ऐसा कहा जाता है कि रावण बहुत ही बुद्धिमान था एवं पूरी लंका पर अपनी बुद्धिमता के कारण ही रावण ने राज किया था। लेकिन ऐसी भी मान्यता भी है कि रावण को पता था कि उसका वध भगवान् श्री राम के द्वारा ही होगा इसलिए रावण ने सीता हरण किया था और आखिर रावण को मोक्ष की प्राप्ति हुई।

इसे भी पढ़ें: किस तरह किया जाता है दशहरे का पूजन, पढ़ें यहां

Raavan

रावण ने सीता हरण के दौरान कभी भी माँ सीता को हाथ भी नहीं लगाया था इसलिए रावण को मर्यादित भी माना जाता है। रावण बहुत बुद्धिमान था एवं पुराणों के अनुसार रावण को राज्य चलाने का और अपनी जनता को कैसे खुश रखा जाता है इसका भी काफी ज्ञान था। आज भी दक्षिण भारत में रावण की पूजा की जाती है। एवं जिस दिन रावण की मृत्यु हुई थी उस दिन शोक मनाया जाता है जबकि दक्षिण भारत को छोड़कर सारे भारत में इस दिन रावण दहन के रूप में दशहरा मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में किस तरह करें माता की पूजा

dusherra

अगर इस बात पर एक बार फिर गौर किया जाये कि क्या सच में रावण बुद्धिमान था तो हाँ रावण बहुत बुद्धिमान व्यक्ति था। एवं रावण के दक्षिण भारत में बहुत चर्चे हैं एवं कहा जाता है कि रावण के समान बुद्धि किसी-किसी को ही मिलती है। इसी बुद्धिमता के चलते रावण ने भगवान् शिव से अमर होने का वरदान माँगा था। इसके लिए उसने कड़ी तपस्या की थी। और मोक्ष्य की प्राप्ति के लिए रावण ने सीता हरण का सहारा लिया था। रावण 10 मुख धारी था एवं रावण का दिमाग बहुत ही तेज़ था। उसके जिस प्रकार 10 मुख थे उसी प्रकार उसकी सोचने और समझने की क्षमता भी सामान्य इन्सान की तुलना में 10 गुना थी। इसलिए ही रावण को लंका का बुद्धिमान राजा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानें: पितरों से पशु-पक्षियों का क्या है संबंध?

जिस दिन रावण दहन होता है उस दिन दक्षिण भारत में मुख्यतः श्रीलंका में शोक का दिन माना जाता है। श्रीलंका में रावण एक पूज्यनीय राजा था एवं वहाँ के लोगों ने रावण को भगवान् की उपाधि दी है। इसी के साथ यह भी सिद्ध होता है कि ये सभी प्रमाण रावण की बुद्धिमता को प्रस्तुत करते हैं।