इतिहास
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी लखनऊ है। इसका क्षेत्रफल 2,04,928 वर्ग कि.मी में फैला हुआ है। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार और झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
राज्य में कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल भी हैं, जैसे कि आगरा, अयोध्या, वृंदावन (मथुरा), वाराणसी और प्रयागराज। यह 243,290 वर्ग किलोमीटर (93,933 वर्ग मील) को कवर करता है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल के 7.33% के बराबर है, और क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है। कृषि और सेवा उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा हिस्सा है ये राज्य जैसे-सेवा क्षेत्र में यात्रा और पर्यटन, होटल उद्योग, रियल एस्टेट आदि।
- उत्तर प्रदेश की जनसंख्या (2011) – 20.42 करोड़
- मुख्य पर्यटन स्थल – मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, आगरा
- उत्तर प्रदेश की भाषा – हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी।
उत्तर प्रदेश का रहन-सहन
ये एक ऐसा राज्य है जहां समय समय पर सभी धर्मों के त्योहार मनाये जाते हैं, अयोध्या-रामनवमी मेला,राम विवाह,सावन झूला मेला, कार्तिक पूर्णिमा मेला, प्रयागराज में प्रत्येक बारहवें वर्ष में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रयाग में प्रत्येक 6 साल बाद अर्द्ध कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है। प्रयागराज में ही प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में माघ मेला भी आयोजित किया जाता है, जहां बडी संख्या में लोग संगम में नहाते हैं। दीपावली पर चित्रकूट में दीपदान करने की विशेष मान्यता है। चित्रकूट भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। यह स्थान जितना शांत है उतना ही आकर्षक भी। प्रकृति और ईश्वर की अनुपम रचना के सुंदर और एक से बढ़कर एक दृश्य यहां देखने मिलते हैं।