इच्छुक लोगों को मिलेगा बूचड़खाना खोलने का लाइसेंस!

by TrendingNews Desk

राज्य सरकार सूबे में नए बूचड़खाने खोलने की तैयारी में है| राज्य सरकार ने ये फैसला किया है कि वैध बूचड़खानों के अलावा इच्छुक लोगों को भी सरकार अलग से लाइसेंस दे सकती है| ये फैसला पशुपालन विभाग की पशु कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया| राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की बैठक के बाद नगर विकास विभाग को ये निर्देश दिया गया कि वैध बूचड़खानों के अलावा जो लोग बूचड़खाना खोलने में इच्छुक हैं उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा| सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पशुपालन विभाग के पास ये आंकड़ा तक मौजूद नहीं है कि राज्य में कितने बूचड़खाने चल रहे हैं| जब इस बारे में मंत्री जी से सवाल पूछा गया तो वो भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके|